Categories

Advertisement
⏱️ 5 min read

History of Computer (कम्प्यूटर का इतिहास) – Abacus से ENIAC तक Complete Exam Notes

N
By NotesMind
Advertisement

Introduction (परिचय)

History of Computer (कम्प्यूटर का इतिहास) प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। RAS, REET, Patwari, SSC, बैंकिंग, रेलवे और अन्य परीक्षाओं में कम्प्यूटर का इतिहास से जुड़े प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं। यदि आप कम्प्यूटर की शुरुआत से लेकर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर तक का विकास समझ लेते हैं, तो कई प्रश्न आसानी से हल कर सकते हैं।

कम्प्यूटर का इतिहास बहुत रोचक है। यह यात्रा Abacus जैसे सरल गणना यंत्र से शुरू होकर ENIAC जैसे पूर्ण इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर तक पहुंची। इस लेख में हम History of Computer को आसान हिंदी में, क्रमबद्ध तरीके से और exam oriented शैली में समझेंगे। साथ ही महत्वपूर्ण तथ्य, तालिका, MCQ और FAQ भी दिए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी मजबूत हो सके।

पहला कम्प्यूटर

Abacus (अबेकस) – संसार का पहला गणना यंत्र

History of Computer की शुरुआत Abacus से मानी जाती है।

Abacus का आविष्कार चीन में हुआ था और इसे संसार का पहला गणना यंत्र माना जाता है। इसमें तारों में गोलाकार मनके (Beads) लगे होते थे, जिन्हें ऊपर-नीचे सरकाकर जोड़, घटाव, गुणा और भाग किया जाता था।

जापान में इसे Soroban कहा जाता है।

  • आविष्कार: चीन

  • आविष्कारक: Tim Crammer

  • संरचना: तारों में गोलाकार मनके (Beads)

  • कार्य: मनकों को ऊपर-नीचे करके गणना

  • जापानी नाम – Soroban

 

Napier’s Bones (नेपियर बोन्स)

1617 में John Napier ने Napier’s Bones का आविष्कार किया।

यह हड्डी या हाथी दांत जैसी पट्टियों से बना गणना उपकरण था, जो गुणा, भाग और दशमलव गणनाओं को सरल बनाता था।

यह कम्प्यूटर विकास में एक महत्वपूर्ण कदम था क्योंकि इससे जटिल गणनाएं आसान हुईं।

  • आविष्कार: 1617

  • आविष्कारक: John Napier (Scotland)

  • 10 आयताकार पट्टियों पर 0–9 तक के पहाड़े

यह जोड़, घटाव और दशमलव संख्याओं के गुणा में सहायक था।

History of Computer में यह गणना प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था।

Pascaline (पास्कलाइन)

1642 में Blaise Pascal ने Pascaline बनाया।

इसे दुनिया का पहला Mechanical Calculator माना जाता है।

यह मशीन जोड़ और घटाव कर सकती थी।

  • आविष्कार: 1642

  • आविष्कारक: Blaise Pascal (France)

  • प्रथम Mechanical Calculator

यह मशीन जोड़ और घटाव कर सकती थी।

👉 परीक्षा में प्रश्न: First Mechanical Calculator किसे कहा जाता है?
उत्तर: Pascaline

Jacquard Loom (जैकॉर्ड लूम)

  • आविष्कार: 1801

  • आविष्कारक: Joseph Marie Jacquard

  • प्रथम बुनाई मशीन

  • छिद्रयुक्त (Punched) कार्ड का उपयोग

यह मशीन History of Computer में इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी Punch Card तकनीक का उपयोग आगे कम्प्यूटर में Input के लिए किया गया।

Difference Engine (डिफरेंस इंजन)

1822 में Charles Babbage ने Difference Engine बनाया।

यह पहला Mechanical Computer माना जाता है।

यह भाप से चलता था और जटिल गणनाएं कर सकता था।

Charles Babbage – Father of Computer

Charles Babbage को Father of Computer कहा जाता है।

  • आविष्कार: 1822

  • आविष्कारक: Charles Babbage

  • भाप से चलने वाला कम्प्यूटर

Charles Babbage को Father of Computer कहा जाता है।
जन्म: 1791 (England)
मृत्यु: 1871

पहला Mechanical Computer

Analytical Engine (एनालिटिकल इंजन)

1833 में Charles Babbage ने Analytical Engine बनाया।  इसे आधुनिक कम्प्यूटर का पूर्वज माना जाता है।

इसमें पहली बार ये अवधारणाएँ दी गईं—

  • Input
  • Process
  • Output
  • Memory
  • Control Unit
  • आविष्कार: 1833

  • आविष्कारक: Charles Babbage

  • कम्प्यूटर का पूर्वज

  • इसलिए Charles Babbage को Father of Computer कहते हैं।

इसमें पहली बार Input → Process → Output की अवधारणा दी गई।

Input के लिए Punch Card का उपयोग किया गया।


Punch Card

  • कागज का कार्ड

  • पंच द्वारा छेद बनाकर डेटा इनपुट

  • आविष्कारक: Herman Hollerith

Punch Card तकनीक ने History of Computer को नई दिशा दी।

Punch Card और Herman Hollerith

Punch Card तकनीक कम्प्यूटर इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण रही।

1890 में Herman Hollerith ने Census Tabulating Machine बनाई।

इसका उपयोग अमेरिकी जनगणना में हुआ।


Lady Ada Augusta – प्रथम Programmer

Lady Ada ने Analytical Engine के लिए Program लिखा। इसलिए उन्हें दुनिया की First Programmer कहा जाता है। 

बाद में उनके सम्मान में Ada Programming Language विकसित हुई।

  • संसार की पहली Programmer

  • Analytical Engine के लिए Program लिखा

1981 में अमेरिका ने उनके सम्मान में Ada Programming Language विकसित की।


Census Tabulating Machine

  • आविष्कार: 1890

  • आविष्कारक: Herman Hollerith

  • प्रयोग: अमेरिका की जनगणना

यह मशीन डेटा प्रोसेसिंग के लिए उपयोग की गई।


Mark I (मार्क I)

  • आविष्कार: 1944

  • आविष्कारक: Howard Aiken व IBM

  • First Electro Mechanical Device

यह विश्व का प्रथम पूर्ण स्वचालित विद्युत यांत्रिक गणना यंत्र था।

IBM (International Business Machine)

  • स्थापना: 16 June 1911

  • मुख्यालय: New York (USA)

  • CEO: Arvind Krishna

ENIAC (Electronic Numerical Integrator and Computer)

  • आविष्कार: 1946

  • आविष्कारक: J.P. Eckert और John Mauchly

  • प्रथम पूर्ण Electronic Computer

  • उपयोग: अमेरिकी सेना

History of Computer में ENIAC को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर की शुरुआत माना जाता है।

EDSAC – पहला Stored Program Computer

1949 में EDSAC बना।

यह पहला Stored Program Computer माना जाता है।

UNIVAC – पहला Commercial Computer

1951 में UNIVAC-I आया।

यह विश्व का पहला Commercial Computer था।

पहला Operating System (First OS)

कई परीक्षाओं में पूछा जाता है—

विश्व का पहला Operating System कौन सा था?

उत्तर: GM-NAA I/O (1956)

यह पहला Operating System माना जाता है।

अन्य महत्वपूर्ण OS

  • MS-DOS – Microsoft का पहला OS
  • UNIX
  • Windows 1.0
  • Linux

भारत में कम्प्यूटर का इतिहास

भारत का पहला कम्प्यूटर – TIFRAC

भारत का पहला कम्प्यूटर TIFRAC था।

  • वर्ष: 1960
  • संस्थान: Tata Institute of Fundamental Research

परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है

भारत का पहला कंप्यूटर?
उत्तर: TIFRAC

भारत का पहला Super Computer

PARAM 8000

  • 1991
  • विकसित: C-DAC

क्रमबद्ध विकास (तालिका)

वर्ष मशीन आविष्कारक
प्राचीन काल Abacus Tim Crammer
1617 Napier’s Bones John Napier
1642 Pascaline Blaise Pascal
1822 Difference Engine Charles Babbage
1833 Analytical Engine Charles Babbage
1890 Census Machine Herman Hollerith
1944 Mark I Howard Aiken
1946 ENIAC Eckert & Mauchly

Exam के लिए महत्वपूर्ण बिंदु

✔ Abacus – पहला गणना यंत्र
✔ Pascaline – First Mechanical Calculator
✔ Charles Babbage – Father of Computer
✔ Lady Ada – प्रथम Programmer
✔ ENIAC – First Electronic Computer
✔ Mark I – First Electro Mechanical Device
✔ Punch Card – Herman Hollerith

Conclusion

History of Computer (कम्प्यूटर का इतिहास) हमें बताता है कि तकनीक ने कैसे सरल गणना यंत्र से आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर तक की यात्रा तय की। Abacus से लेकर ENIAC तक का विकास मानव बुद्धि और वैज्ञानिक प्रगति का परिणाम है।

यदि आप History of Computer को क्रमबद्ध तरीके से याद रखते हैं, तो प्रतियोगी परीक्षा में इससे जुड़े प्रश्न आसानी से हल कर पाएंगे। नियमित अभ्यास और महत्वपूर्ण तथ्यों की पुनरावृत्ति सफलता की कुंजी है।

FAQ

1. पहला कंप्यूटर कौन सा था?

ENIAC पहला Electronic Computer था।

2. पहला Mechanical Computer कौन सा था?

Difference Engine

3. पहला Operating System कौन सा था?

GM-NAA I/O

4. भारत का पहला कंप्यूटर कौन सा था?

TIFRAC

5. Father of Computer किसे कहा जाता है?

Charles Babbage

Advertisement

💬 Leave a Comment & Rating